बुजुर्ग व बच्चों के राशन में रोडा नहीं बनेगी ई केवाइसी, सत्यापन के बाद पर्ची जारी होगी

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बच्चे व बुजुर्गों के राशन में अब ई केवाईसी रोडा नहीं बन सकेगी। राज्य शासन ने 5 साल तक के बच्चे व 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों की भी राशन पर्ची जारी करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन राशन पर्ची जारी करने से पहले हितग्राही का सत्यापन करना होगा कि उसका अंगूठा नहीं लग रहा है। इस रिपोर्ट के बाद ही राशन मिलेगा। ज्ञात है कि आधार से ई केवाईसी नहीं होने की वजह से इनका राशन बंद हो गया था। इस कारण शिकायतें बढ़ गई थी। सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई में भी शिकायतें कर रहे थे।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
दरअसल खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने स्मार्ट पीडीएस सिस्टम लागू करने के लिए हितग्राही की आधार से ई केवाईसी करने का आदेश दिया। दुकान व घर-घर जाकर आधार से हितग्राही का सत्यापन किया गया। अलग-अलग श्रेणी में हितग्राही का सत्यापन हुआ। 92 फीसदी सत्यापन होने पर 38 हजार हितग्राही बाहर हो गए, लेकिन 45 हजार बच्चे व 12 हजार बुजुर्गों का राशन रुक गया था। क्योंकि आधार में इनके फिंगर नहीं थे। इसके चलते सत्यापन नहीं हुआ। जून के वितरण में इनका राशन रुक गया। राशन रुकने पर लोगों की शिकायत बढ़ गई थी। इसके चलते विभाग ने राज्य शासन से अभिमत मांगा। पूरी परेशानी से अवगत भी कराया। इसके शासन ने राशन पर्ची जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस बार तीन महीने का राशन एक साथ दिया गया है। 94 फीसदी राशन ले चुके हैं। 31 अगस्त तक का राशन मिल चुका है। नया आवंटन सितंबर में आएगा।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!