
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। रक्षाबंधन जैसे पावन त्योहार पर जब बाजार मिठाइयों की खुशबू से महकने लगता है, तब कुछ लोग इसी मिठास में जहर घोलने लगते हैं। मध्यप्रदेश के भिंड और मुरैना जिलों से नकली मावे का एक मजबूत और खतरनाक नेटवर्क सक्रिय हो चुका है। यह मिलावटी मावा न सिर्फ त्योहार की मिठास बिगाड़ रहा है, बल्कि लोगों की सेहत को भी गंभीर खतरे में डाल रहा है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
चंबल अंचल जो पहले डकैतों के लिए बदनाम था, अब मिलावटी मावे के कारण चर्चा में है। भिंड और मुरैना में 400 से अधिक अवैध इकाइयां रोज नकली मावा तैयार कर रही हैं। सबसे हैरानी की बात यह है कि भिंड, जो दूध उत्पादन में पिछड़ा हुआ जिला है, वहीं से सबसे ज्यादा मावा सप्लाई हो रहा है। यह मिलावटी मावा सिर्फ ग्वालियर तक सीमित नहीं है। इसे भोपाल, रीवा, सतना, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों तक बड़े पैमाने पर भेजा जा रहा है। मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाला यह मावा कई लोगों को बीमार कर रहा है, और उन्हें इसका पता भी नहीं चलता।मिलावट करने वालों का नेटवर्क इतना सक्रिय है कि वह खाद्य सुरक्षा विभाग के मुखबिर तंत्र से भी तेज है। मावा रात को बसों और ट्रेनों के माध्यम से भेजा जाता है, जिससे पकड़ में आना मुश्किल होता है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

