भरभराकर गिरा पुराना मकान, बाल-बाल बचा परिवार

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर| लगातार हो रही बारिश अब आमजनों के लिए आफत बन गई है. बुधवार सुबह अचानक एक पुराना मकान भरभराकर गिर गया. इसमें रहने वाला परिवार जैसे तैसे बाहर सुरक्षित निकले, लेकिन एक मबेसी की मलबे में दबने से मौत हो गई. यह घटना भितरवार कस्बे के वार्ड नंबर 14 की है.

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर के भितरवार कस्बे के वार्ड नंबर 14 में आज सुबह साढ़े आठ बजे के बीच एक मकान अचानक भरभराकर ढह गया. यह मकान इस इलाके में रहने वाले भीखम सेन का था. जिस समय यह मकान गिरा उस वक्त भीखम, उसकी पत्नी और बेटा घर के अंदर ही थे. जैसे ही छत गिरी पति और पत्नी अपने बेटे को लेकर फटाफट बाहर की तरफ भागे. हालांकि जैसे ही परिवार बाहर आया अचानक मकान का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त होकर नीचे गिर गया. इस हादसे में परिवार के तीनों सदस्यों की जान तो बच गई, लेकिन इनकी एक भैंस मलबे में दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई. बताया गया कि घटना का शिकार परिवार अत्यंत गरीब हैं और किराये के मकान में रहता था और पशु पालन कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचे.

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!