पैरोल पर छूटे युवक की गोली मारकर हत्या

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर से पैरोल पर छूटे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पूरा मामला ग्वालियर और शिवपुरी के बीच कमपू थाना क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पिता की हत्या के मामले में ग्वालियर सेन्ट्रल जेल मे सजा काट रहे बदमाश की देर रात ग्वालियर और शिवपुरी के सीमावर्ती इलाके में अज्ञात कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक कुछ दिन पहले जेल से पैरोल पर छूटा था और बुधवार को ही किराए पर टैक्सी से शिवपुरी गया था. वहां से एक महिला के साथ लौटते वक्त उस पर रास्ते में कार सवार बदमाशों ने यह हमला किया.

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
टैक्सी चालक आरोपियों से बचाते हुए घायल को लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.इसके बाद टैक्सी चालक ने घटना की सूचना कंपू थाना पुलिस को दी. वहीं कंपू थाना पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. शहर के पड़ाव निवासी भगत सिंह ने बताया कि वह पेशे से टैक्सी चालक है. बुधवार की सुबह चार शहर का नाका निवासी अजय उर्फ लीलाधर सिंह तोमर को टैक्सी से शिवपुरी ले गया था. वहां से अजय सिंह एक युवती को अपने साथ लेकर लौट रहा था. रास्ते में शिवपुरी के सतनवाडा और ग्वालियर मोहना के बीच युवती को लघुशंका हुई तो उसने टैक्सी को रुकवाया और वह शौच के लिए चली गई. उसी दौरान अचानक कार से कुछ बदमाश आए और टैक्सी में बैठे अजय पर गोलियां चला दी. अचानक चली गोलियों से अजय गोली लगने पर घायल हो गया.

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
तभी फायरिंग होने पर घायल अजय ने टैक्सी चालक को टैक्सी भगाने को कहा. चालक टैक्सी को लेकर भागा तो कार सवारों ने उनका कुछ दूरी तक पीछा किया. लेकिन टैक्सी चालक किसी तरह उनसे पीछा छूटने के बाद घायल अजय को जय रोग अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा. जहां डॉक्टरों ने उसके हाथ की नब्ज टटोलते ही उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि जेल में पिता की हत्या के मामले में सजा काट रहे मृतक अजय कुछ दिन पहले ही जेल से पैरोल पर छुटा था और उसे वापस 29 जुलाई को जेल में लौटना था. लेकिन हत्या करने वाले कौन थे और उन्होंने इस हत्या की वारदात को क्यों अंजाम दिया इसका कारण स्पष्ट तौर पर पता नहीं चल सका है. फिलहाल टैक्सी चालक ने इस घटना से कंपू थाना पुलिस को अवगत कराया है. जिसकी पुलिस तस्दीक में जुट गई है.

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!