तैयार हो गई दागदार पुलिसकर्मियों की लिस्ट, होगी छंटनी

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

दागदार छवि वाले पुलिसकर्मियों की दूसरी खेप में फिर गिनती शुरू हो गई। इससे पहले 69 दागदारों को थानों और पुलिस अधिकारियों के दफ्तर से पुलिस लाइन भेजा जा चुका है। इस बार इनकी गिनती 90 के करीब बताई गई है। इन पुलिसकर्मियों की सूची भी जल्द जारी होगी।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
दरअसल डीजीपी कैलाश मकवाना ने प्रदेश की पुलिस को आदेश दिया है दागी छवि वाले (जिन पुलिसकर्मियों पर अपराधिक प्रकरण, भ्रष्टाचार ,नैतिक अघोतन, शारीरिक हिंसा और अवैध निरोध के आरोप में विभागीय जांच लंबित हैं। )इन्हें थानों, क्राइम ब्रांच और पुलिस अधिकारियों के दफ्तर में पदस्थ नहीं किया जाएगा। ऐसे पुलिसकर्मी लाइन में भेजे जाएंगे। डीजीपी के फरमान के बाद पहली खेप में 69 दागदार पुलिसकर्मी छांटे गए थे। इन्हें थानों और पुलिस अधिकारियों के दफ्तर से हटा कर पुलिस लाइन भेजा गया है। अब दूसरी खेप में ऐसे करीब 90 पुलिसकर्मी और छांटे गए हैं। इनकी सूची भी तैयार है। इन्हें भी हटाया जाएगा।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!