
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
एक तरफ सरकार दिव्यांगों को सुविधाएं देने पर काफी धनराशि खर्च कर रही. उन्हें आवागामन में दिक्क़त न हो इसलिए उन्हें ट्राई सायकिल देने की योजना चला रही है. वहीं अफसर उस योजना को न केवल पलीता लगा रहे हैं बल्कि सरकार के पैसे को बर्वाद करने में भी लगे हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला ग्वालियर से सामने आया है, जहां लाखों रुपये कीमत की सैकड़ों ट्राई साइकिल दिव्यांगों को देने की जगह खुले मैदान में डाल दी गई हैं और वह न केवल वे खराब हो रही हैं बल्कि उनका सामान भी चोरी हो रहा है.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
हुरावली मे स्थित दिव्यांग छात्रावास के मैदान मे धूप और बरसात मे खुले में पड़ी ट्राई साईकिलों की कीमत लाखों में हैं. जिले के दिव्यांगों को बांटने के लिए ये आयी थीं, ताकि वे सुचारु रूप से अपना आवागामन कर मुख्य धारा से जुड़ सकें, लेकिन अफसरशाही की लापरवाही के चलते ये लम्बे अरसे से इस मैदान मे पड़ी हैं. जहां धूप में इनका रंग उड़ गया और बरसात में इनमे जंग लगने लगी. ऐसी ही अनेक गाड़ियां हॉस्टल की गैलरी मे भी पड़ी-पड़ी सड़ रही हैं. तमाम शिकायतों के बावजूद इनका दिव्यांगों को वितरण नहीं किया गया. दिव्यांग कल्याण संस्था के संयोजक अनूप जोहरी कहते हैं कि सत्तर से अस्सी ट्राई साईकिले हुरावली स्थित मूक बधिर छात्रावास के बाहर बने ग्राउंड में सड़ रही हैं और इनमे से चेन एवं चेन फ्रायबिल तक चोरी हो रहे हें. इसके अलावा छात्रावास के अंदर बने किचन के सामने खुले आसमान में लगभग बीस से पच्चीस ट्राइसाइकल बरसात में सड़ाने के लिए पड़ी हैं, जिनमें जंग लगने लगी है.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
उनका कहना है कि यह सब सामान 2024 में समाजिक न्याय विभाग द्वारा ग्वालियर जिले में आयोजित किए गए शिविरों में जरुरतमंद दिव्यांगजनों को चिन्हित कर भारत सरकार का उपक्रम एलिम्को कंपनी जबलपुर से मंगाकर बांटने के लिए आया था. ग्वालियर जिले की सभी तहसील एवं शहरी क्षेत्र के चिन्हित दिव्यांगजनों को ये ट्राईसाइकिल वितरित की जानी थीं. लेकिन आज तक यह वितरित नहीं की गईं. समाजिक न्याय विभाग का दायित्व था कि तहसील क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को तहसीलों पर भेज कर दिव्यांगजनों को फोन करके बंटवाते लेकिन किसी ने ऐसा नहीं किया. इन्हे न ग्रामीण क्षेत्रो में बाँटा गया और न ग्वालियर शहरी क्षेत्रों के दिव्यांगजनो को. इनको छात्रावास में शो पीस बनाकर रख दिया गया.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

