पत्नी को तलाक देकर पति बनेगा ट्रांसजेंडर, 3 साल के बच्चे का पिता जेंडर चेंज कराकर बनेगा महिला

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर फैमिली कोर्ट में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। कोर्ट से पति ने कहा में अपनी पत्नी को तलाक देना चाहता हूं। इसके बाद मैं ट्रांसजेंडर बनूंगा। यही नहीं, ट्रांसजेंडर बनने के लिए वो अपनी पत्नी के साथ-साथ अपने महज 3 साल के बेटे तक से रिश्ता तोड़ चुका है। दोनों पक्षों ने बताया कि, उनके बीच रिश्ता खत्म करने को लेकर सेहमति बन चुकी है। बस इसपर न्याय पालिका की अनुमति आवश्यक है। पत्नी से तलाक लेने के बाद पति ट्रांसजेंडर बन जाएगा।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
दरअसल, मूल रूप से राजस्थान के टोंक जिले में रहने वाला पति समलैंगिक है। साल 2019 में उसकी शादी ग्वालियर में रहने वाली युवती से हुई थी। 2022 में उनके घर एक बेटा भी हुआ। लेकिन, साल 2023 से पत्नी अपने बेटे के साथ ग्वालियर स्थित अपने मायके में रह रही है। लेकिन, अब दोनों के बीच फैमिली कोर्ट में तलाक लेकर अलग अलग जीवन जीने पर सहमति बनी है। तलाक पर सेहमति से पहले तय हुई शर्तों के अनुसार, पति अपनी पत्नी को मुआवजे के तौर पर 3 लाख रुपए और गहने पति लौटाएगा। तलाक के लिए पति-पत्नी का साझा आवेदन पेश होगा। तलाक के बाद जेंडर चेंज कर पति महिला बन जाएगा।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!