
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर | सेन्ट्रल जेल से पैरोल पर छूटे एक सज़ायाफ्ता अपराधी विजय शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में विजय अपने हथियारबंद साथियों के साथ गांव में घूमता नजर आ रहा है. यह वीडियो उटीला थाना क्षेत्र के गुरी गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक गांव के ही एक युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर दिया था. इसमें विजय शर्मा अपने 5-6 हथियारबंद साथियों के साथ बाहुबली अंदाज में घूमता नजर आ रहा है.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बताया गया हैं कि विजय शर्मा दोहरे हत्याकांड का मुजरिम है और उसे आजीवन कारावास की सजा हुई है. इसी के तहत वो वह सेन्ट्रल जेल में बंद है.वह कुछ दिनों से पैरोल पर जेल से बाहर है. गुरुवार दोपहर को वह अपने बाहुबली अंदाज़ मे रंगबाजी दिखाने गांव में गया था. इसी दौरान गांव के एक युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इस वीडियो में विजय शर्मा आधा दर्जन से अधिक साथियों के साथ दिख रहा है. सभी के पास हथियार हैं. वीडियो वायरल होने पर जिले के पुलिस महकमे के आला अधिकारियों को भी खबर लगी. जिसके बाद थाना प्रभारी को वीडियो की जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. पुलिस का कहना है कि वीडियो से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अपराधी विजय शर्मा पैरोल का दुरुपयोग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

