निःशुल्क बांटने थे पौधे, निगम अफसरों ने बेच डाले?

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को निगम के कुछ अफसरों ने कमाई का जरिया बना लिया है। लाखों रुपए खर्च कर जिन पौधों को आम जनता, संस्थानों, एनजीओ व पर्यावरण प्रेमियों को निःशुल्क देने के लिए वन विभाग की नर्सरी से खरीदा था। उन्हें नगर निगम के पार्क विभाग के अफसर बैकडोर से बेच रहे हैं। यही पौधे निगम की फाइलों में आम लोगों या संस्थानों के नाम पर चढ़ाए जा रहे हैं।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
निगम ने 14 रुपए प्रति पौधे की दर से एक लाख पौधे खरीदे हैं। इन्हें गोला का मंदिर स्थित कटारे फार्म हाउस के पास 4 हेक्टेयर में 67 लाख से बन रहे नगर वन में भेजा जा रहा है। जबकि यहां ठेकेदार को पौधारोपण का भुगतान पहले से निर्धारित है। निगम ने पौधे वन विभाग से खरीदे हैं। अब यही पौधे ले जाकर नगर वन में लग रहे हैं। जबकि निगम फार्म हाउस तैयार करने वाली फर्म को ठेके की शर्तों के अनुसार भुगतान करेगी। इस तरह निगम एक ही पौधे का दो बार भुगतान करेगी। निगमायुक्त संघ प्रिय के अनुसार नगर वन पर निगम की नर्सरी से पौधे गए हैं तो संबंधित अधिकारी से जानकारी लेंगे। जिसकी गलती होगी उस पर कार्रवाई होगी।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!