
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर में गत रोज निकली भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा ने दक्षिण विधानसभा को पाटा। यात्रा के संयोजक मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के सुपुत्र रामू भैया रहे। रामू भैया की अगुवाई में लगभग एक माह से रथयात्रा की तैयारियां चल रही थी। रामू भैया ने दिल्ली से लेकर भोपाल में व्हीव्हीआईपी लोगों को यात्रा में भागीदारी का निमंत्रण भी दिया। रामू भैया के निमंत्रण पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव रथयात्रा में शामिल हुये। रामू भैया ने ही यात्रा का रूट तय किया था, यात्रा जीवाजी क्लब से प्रारंभ हुई और यात्रा का समापन गोयल वाटिका में हुआ। लगभग रथयात्रा दक्षिण विधानसभा में ही घूमी और उसका समापन भी दक्षिण विधानसभा में ही हुआ। अब राजनैतिक गलियारों में चर्चा यह है कि आखिर रामू भैया के मन में चल क्या रहा है? क्या उनकी मंशा आगामी आम चुनावों में दक्षिण विधानसभा से ही तो मैदान में उतरने का नहीं है। वैसे भी राजनैतिक संभावना है कि मंत्री नारायण सिंह का यह आखिरी चुनाव हो सकता है। पार्टी अब नये चेहरे को दक्षिण में भेज सकती है। दक्षिण विधानसभा भाजपा का गढ़ है यहां से जीत आसान रहती है। हालांकि बीते चुनावों में कांग्रेस के प्रवीण पाठक ने नारायण सिंह को मामूली अंतर से हराकर करिश्मा कर दिया था।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

