व्यापम फर्जीवाड़ा : 12 साल के बाद शुरू होगा ट्रायल, 130 आरोपियों में एक विधायक पुत्र भी

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

मध्य प्रदेश में फर्जी तरीके से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए होने वाली पीएमटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के मामले में 12 साल से चल रही लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अब ट्रायल शुरू होने जा रहा है. आगामी 28 जुलाई को विशेष न्यायाधीश विशाल अखण्ड की अदालत में इस चर्चित मामले की सुनवाई होगी. जिसमें आरोप तय किए जाएंगे. पीएमटी फर्जीवाड़े के इस मामले में 2013 में ग्वालियर के झांसी रोड थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी और 2015 में इसकी जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया था.
बताया गया कि सीबीआई द्वारा दायर की गई चार्जशीट में कुल 130 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से 8 की मौत हो चुकी है.शेष 122 आरोपी अब ट्रायल का सामना करेंगे. इनमें मप्र की पुष्पराजगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक फुंदेलाल सिंह के बेटे अमितेश कुमार, डॉ. स्वाति सिंह सहित कई चर्चित नाम शामिल हैं. इनमे कई आरोपी उप्र के मूल निवासी भी हैं.

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ये रहे हैं चर्चित
इस मामले मे शामिल रहे चर्चित नामों में दिलीप सिंह, ज्ञान सिंह, अमितेश कुमार पुत्र फुंदेलाल मार्को, मेहर सिंह रावत पुत्र थान सिंह, इंद्रभान सिंह, जितेंद्र सिंह, विकास सैनानी, संतोष कुमार, पवन कुमार, अविनाश कुंद्रा, संजय सिंह सिसौदिया, संजय मौर्य, मोहम्मद अजहर बेग, पंकज सिंह तोमर, अनिल मालोनी, चांद खान, चंद्रशेखर माहौर, देवेंद्र. प्रताप सिंह राजपूत, धीरज पटेल, कुलदीप सिंह तोमर, मयंक शर्मा, नरेंद्र चौरसिया, निर्मला सोलंकी, राकेश निमामा, संतोष शर्मा, तापस पुत्र पवन कुमार शर्मा, अजितेश सिंह यादव, संजय बाथम, अरुण यादव, अभिषेक सचान पुत्र सुरेंद्र सचान, अभिषेक सचान पुत्र रमेश चंद्र सचान, दीपक यादव, दिलीप मुजाल्दे, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, पंकज चिम्मन गुप्ता, राहुल यादव, संजय मांझी, संतोष चौरसिया, सतीश यादव, शैलेंद्र निरंजन, विंध्यवासिनी कुमार, विशाल यादव पुत्र मानसिंह यादव, रामकुमार सिंह यादव, उमेश कुमार बघेल, देवराज सिंह कुशवाह, हरिनारायण राजपूत, साबिर अली, देवीराम माहौर, गणेश राम, राम सिंह रावत, स्वाति सिंह, मनोज कुमार सिंह, प्रशांत सिंह परिहार, ध्रुव कुमार मिश्रा, सतेंद्र कुमार वर्मा, इमरान अली, राकेश सिंह, रीना सिंह, सचिन यादव पुत्र विशाल सिंह यादव, विकास कुमार यादव, कुमार गौरव हैं.

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

इनकी हो चुकी हैं मौत
आरोपी बनाए गए प्रेमलाल, विशाल वर्मा, गौरव गुप्ता, गब्बर सिंह, काशीराम वर्मा, लालाराम जाटव, मोहनलाल, नरदेव की मौत हो चुकी हैं.

 

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!