9 जुलाई को गुरु होंगे मिथुन राशि में उदय, 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

बृहस्पति ज्ञान, धन, वैवाहिक जीवन और सामाजिक रिश्तों के कारक माने जाते हैं। वह 09 जून 2025 को मिथुन राशि में अस्त हुए थे। अब ठीक एक महीने बाद 09 जुलाई की रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन राशि में उदित होंगे। बृहस्पति के इस परिवर्तन का व्यापक असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह लाभकारी सिद्ध हो सकता है। बृहस्पति का उदय न सिर्फ आर्थिक और पारिवारिक मामलों में राहत देगा, बल्कि शिक्षा, प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और सामाजिक प्रतिष्ठा में भी नई संभावनाएं लेकर आएगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इस परिवर्तन से सबसे अधिक लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए बृहस्पति आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब धन भाव यानी दूसरे भाव में उदित हुए हैं। इसका सीधा प्रभाव आमदनी पर पड़ेगा। जिन लोगों की आय रुकी हुई थी, उन्हें अब राहत मिलेगी। बचत बढ़ेगी और निवेश को लेकर भय दूर होगा। पारिवारिक कलह कम होगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। वाणी में प्रभाव बढ़ेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बृहस्पति पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं। अब लाभ भाव में उदित हो रहे हैं। इससे शिक्षा, प्रेम और मित्रता के क्षेत्र में बेहतरी के संकेत मिलते हैं। पुराने मतभेद सुलझेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। इस दौरान अप्रत्याशित आर्थिक लाभ भी संभव है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बृहस्पति अब भाग्य भाव में उदित हुए हैं। इस उदय से धार्मिक यात्राएं बढ़ेंगी। आपको भाग्य का प्रबल साथ प्राप्त होगा। संतान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के बावजूद सफलता मिलेगी। पिता या वरिष्ठों से सहयोग बढ़ेगा। आत्मबल में इजाफा होगा।

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी बृहस्पति स्वयं अब सप्तम भाव में उदित हुए हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी। घर-परिवार में सुकून मिलेगा। विवाह की दिशा में अटकी बातचीत आगे बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। संपत्ति संबंधित मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए बृहस्पति अब पंचम भाव में उदित हो रहे हैं। यह शिक्षा के क्षेत्र में सफलता और संतान से जुड़ी चिंताओं को दूर करेगा। लाभ भाव के स्वामी पंचम में होने से प्रोफेशनल ग्रोथ और प्रमोशन के संकेत मिलते हैं। पुराने निवेश लाभ दे सकते हैं। पारिवारिक रिश्ते मधुर हो सकते हैं।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!