
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। समाजसेवी धीरज राजकुमार बंसल को जेआरयूसीसी का पुनः सदस्य नियुक्त किया गया है। वह अपनी नियुक्ति के बाद नये कार्यकाल की पहली बैठक में भाग लेने प्रयागराज जायेंगे। प्रयागराज में 25 जून को जेडआरयूसीसी सदस्यों की बैठक आहुत की गई है। बैठक में भाग लेने के लिये धीरज बंसल 23 जून को प्रयागराज के लिये रवाना होंगे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
यहां बता दें कि समाजसेवी धीरज राजकुमार बंसल को एक बार फिर जेडआरयूसीसी का सदस्य बनाया गया है। इस नवीन कार्यकाल की पहली बैठक 25 जून को प्रयागराज में होगी। बैठक में सदस्य बंसल द्वारा ग्वालियर रेलवे स्टेशन से संबंधित कई मुददों को उठाया जायेगा। श्री बंसल ने बताया कि बैठक के मुख्य एजेण्डे में ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पसरी समस्याओं से रेलवे के सीनियर अधिकारियों को अवगत कराना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के लिये चल रहे जीर्णोद्धार कार्य में तमाम खामियां सामने आ रही है। इसको प्रमुखता से बैठक में रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी मांग की जायेगी कि रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को आने जाने में कोई असुविधा न हो ऐसी व्यवस्था की जाये। बैठक में उनके द्वारा कानपुर लखनऊ अयोध्या के लिये सीधी ट्रेन की भी मांग की जायेगी। उन्होंने बताया कि श्योपुर ब्राडगेज प्रोजेक्ट में बानमोर से सुमावली के बीच का ट्रेक दरक रहा है। साथ ही नये बने स्टेशन भी धंस रहे है इसका तुुरंत मेंटनेंस कराकर जिम्मेदार अधिकारियों व संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने का मुददा भी प्रमुखता से बैठक में उठाया जायेगा। श्री बंसल के अनुसार आमखो स्थित रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर पर पसरी अव्यवस्थाओं से भी अवगत कराया जायेगा। साथ ही रिजर्वेशन काउंटर की समस्यायें दुरूस्त कर जनता को राहत देने की मांग की जायेगी। वहीं ग्वालियर आगरा गाडी को पुनः चालू किये जाने की बात भी बैठक में रखी जायेगी। यह गाड़ी कोरोनाकाल से बंद है। इसके अलावा डबरा रेलवे स्टेशन व ग्वालियर रेलवे स्टेशन से संबंधित अन्य समस्याओं को भी बैठक में रखा जायेगा।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

