फॉर्चून प्लाजा के बेसमेंट में आग, करोड़ों की बाइक और कार हुए जलकर खाक

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर| एक बड़ी खबर सामने आई है जहां फॉर्चून प्लाजा के बेसमेंट में भीषण आग लग गई। जिससे की करोड़ों की बाइक और कार जलकर खाक हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थी। इसे देख लोगों में लोगों में दहशत फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बता दें कि, यह मामला ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाने के सिटी सेंटर का है। यहां एक फॉर्चून प्लाजा के बेसमेंट में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि, पार्किंग में रखी 32 बाइक और दो कार जलकर खाक हो गई। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक धुएं के गुब्बारे दिख रहे थे। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्कूटर की वायरिंग जलने से बताया जा रहा है। इस खौफनाक मंजर को देख इलाके में दहशत का माहौल है।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!