
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| शहर से एक युवक नौकरी की खोज में दुबई गया था, जो वहां पहुंचने के बाद लगभग 24 दिन से लापता था. लेकिन, बुधवार को अचानक से उस युवक की 24 दिन पहले ही मौत हो जाने की खबर आई. युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम सा छा गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हैं. परिजन मौत को संदिग्ध मान रहे हैं. परिवार के पास युवक का डेथ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट और वीजा पहुंचा है.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
युवक ग्वालियर शहर के पिंटो पार्क इलाके की सैनिक कॉलोनी में रहने वाला बताया जा रहा है. इसका नाम सूरज शर्मा है. परिजनों ने बताया कि सूरज 18 मई को नौकरी की तलाश में दुबई के लिए रवाना हुआ था. दुबई पहुंचकर वह परिवार के संपर्क में रहा, लेकिन 25 मई को युवक की पत्नी से आखिरी बार बात हुई. उसके बाद जब उसका कॉल नहीं आया, तो परिवार के लोगों ने भी कॉल लगाया, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया. बल्कि, वहां से उसका 24 दिन बीत जाने के बाद डेथ सर्टिफिकेट आया. मौत से पहले सूरज का दुबई से एक आखिरी वीडियो सामने आया. 24 दिन बाद ग्वालियर पुलिस ने घरवालों को बताया कि उन्हें दिल्ली से फोन आया हैं कि सूरज शर्मा की दुबई में मौत हो गई है. घटना के पीछे एक्सीडेंट से मौत होना बताया गया है. उसके बाद सोशल वर्कर ने दुबई से एक डेथ सर्टिफिकेट और पासपोर्ट वीजा भेजा है. सूरज की पत्नी ने भारत दूतावास से गुहार लगाई और कहा कि हमारे पति को किसी भी हालत में जल्द से जल्द ग्वालियर पहुंचाया जाए.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

