
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| शहर में उमस भरी गर्मी होने पर शहर का मौसम बदल जाएगा। दरअसल बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण दक्षिण पूर्वी हवा चल रही है। यह हवा अपने साथ नमी लेकर आ रही है। नमी की वजह से उमस बढ़ गई है। नमी की वजह से लोग पसीना से तरबतर है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे में मानसून रफ्तार पकड़ेगा। जिससे 1 से 3 जून के बीच आंधी व तेज बारिश की संभावना रहेगी। बंगाल की खाड़ी सक्रिय हो गई है। इस कारण मानसून तेज गति से बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में जो सिस्टम बना हुआ है, उससे मानसून आगे बढ़ेगा, लेकिन छत्तीसगढ़ के बाद सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा। बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने के बाद मानसून में तेजी आएगी। जून में औसत से अधिक बारिश की संभावना है। अब लू की संभावना कम है, क्योंकि प्री मानसून की हलचल शुरू हो जाएगी।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

