
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मध्यप्रदेश के कई जिलों में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। एक ओमर भोपाल, इंदौर, देवास जैसे कई जिलों में तेज आंधी बारिश का दौर जारी है। वहीं दूसरी ओर ग्वालियर में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। नौतपा में तापमान 40 डिग्री पार हो गया है। दोपहर में तापमान तेजी से बढ़ा है। दिन में कई बार हल्के बादल आने से पारा ज्यादा नहीं बढ़ सका। इसके बावजूद भी नौतपा के तीन दिनों में अब तापमान बढऩे लगा है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस बार समय से पूर्व मानसून आने की संभावना बन रही है। इसके चलते जून के महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश भी हो सकती है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
कई जिलों में बारिश अलर्ट
मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
कब आएगा मानसून
इस बार केरल में मानसून ने समय से पहले एंट्री ली है। मध्य प्रदेश में भी मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने 10 जून तक एमपी में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। सामान्य तौर पर यह 16 जून तक प्रदेश में प्रवेश करता है। इस साल एमपी में 106 प्रतिशत बारिश होने का भी अनुमान है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

