
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
नगर निगम के अधिकारी एक महीने तक हर सप्ताह एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट या ईवी-सीएनजी वाहन का उपयोग करेंगे। सभी अधिकारी प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में ऐसा करेंगे। फिलहाल यह व्यवस्था 41 दिन तक चलेगी। नेशनल क्लीन एयर प्रोगाम के तहत शहर में वायु सुधार के लिए निगम मेगा ड्राइव फॉर माइक्रो डस्ट क्लीनिंग कार्यक्रम शुरू कर रहा है। इसे 26 मई से 6 जुलाई यानी 41 दिन चलाया जाएगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इस संबंध में आयुक्त संघप्रिय की ओर से सभी विभागों के नोडल अधिकारी, सीएचओ व एचओ को पत्र जारी करते हुए बताया है कि शहर 35 मार्गों व प्रमुख चौराहों पर सीएनडी वेस्ट सफाई, सॉलिड वेस्ट सफाई, अतिक्रमण, सीवर, जलप्रदाय आदि के कार्यों को किया जाएगा। मासिक कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक दिन सभी अधिकारी सुबह 7 से 9 बजे तक चिह्नित 35 स्थानों पर दल-बल के साथ मौके पर मौजूद रहेंगे और पेटिंग प्रतियोगिता, नुक्कड नाटक, जन जागरुकता, फैंसी ड्रेस, मैराथन,मेगा ड्राइव में शामिल होंगे। हालांकि इससे एक दिन पहले संबंधित रूट की सडक़, सीवर चैंबर, अतिक्रमण, नाले-नालियों की सफाई, पेच रिपेयरिंग, पौधों की कटाई छटाई संबंधित कार्य किए जाएंगे। इसकी रिपोर्ट नोडल को देने के बाद आयुक्त को भेजी जाएगी।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

