एमपी में ‘मानसून’ की इस तारीख को होगी धमाकेदार एंट्री

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
नौतपा 25 मई रविवार यानी आज से शुरू हो गए हैं। आखिरी चार दिनों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हीटवेव की भी दस्तक होगी। वहीं दूसरी ओर देश में मानसून की दस्तक हो गई है। यहां गर्मी बढ़ने पर नौतपा में आंधी व बारिश का दौर भी जारी रहेगा।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर शहर में अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना हुआ है। 25 से 29 मई के बीच पूर्वी हवा चल सकती है। पूर्वी हवा नमी के साथ बादल लाएगी। गर्मी बढ़ने पर आंधी आने की भी संभावना है। नौतपा के एक दिन पहले शनिवार को हल्के बादल छाने के साथ तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गर्मी का सीजन 1 मार्च से शुरू होता है और 31 मई तक रहता है, लेकिन इस बार अभी तक भीषण गर्मी तीन दिन ही पड़ी है। 16 मई को 45 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा था। 17 मई को 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। 22 मई को 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। शेष दिनों में तापमान सामान्य से कम रहा है। प्री मानसून की हलचलें भी तेज होंगी। ग्वालियर-चंबल संभाग में मानसून 20 से 25 जून के बीच आने की संभावना है, जबकि सामान्य तारीख 24 से 26 जून है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
दस साल में छह बार तपा नौतपा
पिछले दस साल में नौतपा की स्थिति देखी जाए तो छह बार ही तपा है। चार बार आंधी व बारिश ने ठंडा कर दिया। नौतपा के दौरान 30 मई 1947 में तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके बाद 2019 में नौतपा के दौरान रिकॉर्ड गर्मी हुई थी। 2019 में 31 मई को 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था। 28 मई 2024 में 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। नौतपा से 25 मई से 2 जून तक रहेंगे।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!