जुगाड़ लगाकर नगर निगम में मलाईदार पद लेने वाले अफसरों का शहर विकास से कोई लेना देना नहीं ? , पीएचई ने वापस मांगा स्टाफ

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, नेता और अधिकारियों से जुगाड़ लगाकर नगर निगम में मलाईदार पद लेने वाले अफसरों का शहर के विकास कार्य से कोई लेना देना नहीं है और ना ही लोगों की समस्याओं से। इन अफसरों का सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि आम आदमी से मोटी रकम वसूलना व बिना लेनदेन का कोई भी कार्य नहीं करना।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
यही वजह है कि निगम में कार्यरत पीएचई अमला को वापस लेने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पूर्व में दो बार ग्वालियर नगर निगम को पत्र लिखते हुए कहा कि उनके पास पहले से ही कर्मचारी कम हैं इसलिए निगम में जो पीएचई अमला कार्य कर रहा है उन्हें जल्द वापस भेजा जाए, लेकिन उसके बाद भी निगम ने उस अमले को आज तक वापस नहीं किया। बल्कि जुगाड़ से कोई क्लर्क से जेडओ बन गया तो कोई उपयंत्री से उपायुक्त व नोडल अधिकारी बनकर बड़ा पद हथिया लिया है। इतना ही नहीं इन अधिकारी-कर्मचारी पर कई बार भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे और कुछ लोगों की विभाग व लोकायुक्त व ईडब्ल्यू में जांच भी चल रही है,लेकिन उसके बाद भी यह लंबे समय से एक ही सीट पर जमे हुए हैं और आज तक इनको कोई नहीं हटा पाया है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
खास बात यह है कि अभी नगर निगम में प्रतिनियुक्ति मामले को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त एक्शन लेते हुए सभी को वापस मूल विभाग में भेजने के लिए कहा है, लेकिन निगम अफसरों द्वारा हाल ही में न्यायालय में अफसरों की दी गई सूची में पीएचई का कोई भी जिक्र नहीं किया है। जबकि सभी लोग निगम में सालों से जमे हुए हैं। पूर्व में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के तत्कालीन प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने तत्कालीन अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता, अमर सत्य गुप्ता सहित अन्य 16 नगर निगम के आयुक्त को पत्र जारी करते हुए कहा था कि नगर निगम अपने यहां पर पदस्थ पीएचई कर्मचारियों की सूची बनाकर भेजे और स्टाफ भी वापस भेजते हुए अपने यहां पानी सप्लाई के लिए कर्मचारियों का इंतजाम करें। इसके बाद नगर निगम ग्वालियर ने पीएचई के 960 कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी थी।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!