व्यापार मेले में अव्यवस्थाएं ज्यादा, प्रतिबंध के बाद भी खूब बिक रही पन्नी

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला इन दिनों पूरी तरह शबाब पर है। महीने की शुरुआत में कर्मचारियों और व्यापारियों को सैलरी मिलने के बाद मेले में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। शाम होते ही मेला परिसर में पैर रखने तक की जगह नहीं बचती। परिवार के साथ पहुंच रहे सैलानी घरेलू सामान से लेकर कपड़े, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और खानपान की वस्तुओं की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

अन्य वर्षों की तुलना में इस बार ग्वालियर व्यापार मेले में अव्यवस्थाएं ज्यादा नजर आ रही हैं। साफ-सफाई, यातायात और नियमों के पालन को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। खासतौर पर अमानक पॉलीथिन के उपयोग पर लगे प्रतिबंध का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। मेले में प्रवेश करते ही जगह-जगह पॉलीथिन के टुकड़े बिखरे हुए दिखाई दे जाते हैं, जो व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। नगर निगम और मेला प्रशासन द्वारा अमानक पॉलीथिन की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद मेले की अधिकांश दुकानों पर ग्राहकों को सामान पॉलीथिन की थैलियों में ही दिया जा रहा है। कपड़े, खिलौने, बर्तन और अन्य सामान खरीदने वाले सैलानियों को बिना किसी हिचक के पॉलीथिन थमाई जा रही है। कई दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक खुद ही पन्नी की मांग करते हैं। मेला परिसर में जगह-जगह अमानक पॉलीथिन का उपयोग न करें जैसे चेतावनी देने के लिए बैनर लगाए गए हैं। इन बोर्डों का उद्देश्य दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को जागरूक करना है। बावजूद इसके, इनका असर जमीन पर नजर नहीं आ रहा है। अधिकांश दुकानदार इन बोर्डों को नजरअंदाज कर रहे हैं और खुलेआम पॉलीथिन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

मेले में जगह-जगह पॉलीथिन उड़ती रहती हैं। अमानक पॉलीथिन का उपयोग पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। यह न तो आसानी से नष्ट होती है और न ही पुनर्चक्रण के योग्य होती है। मेले में बढ़ती भीड़ के साथ पॉलीथिन कचरे की मात्रा भी बढ़ रही है। इससे नालियां जाम होने और आसपास के इलाकों में गंदगी फैलने की आशंका बनी हुई है। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि ऐसे आयोजनों में नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए। सैलानियों का आरोप है कि अमानक पॉलीथिन को लेकर कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है। ना तो दुकानों पर कभी जांच होती ना ही कोई प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाए हैं।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!