
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। केन्द्रीय खनन मंत्रालय का महाराज बाड़े पर जिओ साइंस म्यूजियम है। यहां का सेण्ट्रल एसी सिस्टम हफ्तों से खराब पड़ा है। इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है और म्यूजियम देखने आने वाले पर्यटक यहां के दमघोंटू वातावरण में बीमार पड़ रहे हैं। स्टाफ भी गर्मी से बेहाल हुआ जा रहा है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जिओ साइंस म्यूजियम में डाइनासौर की उत्पत्ति, मानव जाति की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है। यह एशिया का इस प्रकार का पहला म्युजियम है। पिछले साल दिसम्बर में ग्वालियर में महाराज बाड़ा पर जिओ साइंस म्यूजियम का शुभारंभ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया था। तीन चार महीनों में ही यहां जर्जर व्यवस्था देखने को मिल रही है। सेण्ट्रल एसी सिस्टम खराब है। बाथरुम की टोटियां भी खराब हो गई हैं। ग्वालियर नगर निगम ने अपने कर्मचारियों को यहां टिकट व्यवस्था के लिए बिठाया हुआ है। म्युजियम का प्रति व्यक्ति टिकट 20 रुपये है। गुरुवार को एक 13 वर्षीय बच्ची सृष्टि अग्रवाल को उल्टियां हो गईं। आनंद नगर निवासी सृष्टि स्कूल के ग्रुप के साथ जिओ साइंस म्यूजियम देखने आई थी।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

