
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ परिसर मे संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर चल रहा विवाद उस समय गहरा गया जब आज प्रतिमा एक ट्रक से हाइकोर्ट परिसर पहुंची. यहां प्रतिमा लगाने को लेकर एडवोकेटस दो भागों मे बंट गए हैं. हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इसका विरोध कर रहा हैं जबकि दलित, पिछड़े और अन्य संविधानवादी एडवोकेट्स इसके समर्थन मे हैं. इसको लेकर बीते दो माह से विवाद चल रहा हैं. प्रतिमा लगाने का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया था.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मध्य प्रदेश हाइकोर्ट की ग्वालियर बेंच के परिसर में प्रस्तावित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विवाद लगातार गहराता जा रहा है. एक तरफ बार एसोसिएशन ने प्रतिमा लगाने के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है, वहीं दूसरी ओर एक पक्ष प्रतिमा लगवाना चाहता है. बीते शनिवार को प्रस्तावित जगह पर एसोसिएशन के सदस्यों ने तिरंगा फहरा दिया था, इस दौरान पुलिसकर्मियों ने रोकना चाहा तो विवाद के हालात बने और धक्का-मुक्की भी हुई थी. कोर्ट परिसर में प्रतिमा के लिए स्टैंड बन चुका था, जिस पर पहुंचकर प्रतिमा स्थापना के खिलाफ वाले कुछ एडवोकेटस ने उस पर तिरंगा फहरने की कोशिश की थी. यहां पुलिस से उनकी धक्कामुक्की भी हुई थी. इस सूचना पर प्रतिमा स्थापना का समर्थक गुट भी वहां पहुंच गए. तनाव को देखते हुए सुरक्षा कारणों से हाईकोर्ट का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया. इसके बाद पुलिस और प्रशासन से जुड़े आला अफसर मौके पर ही हैं और दोनों पक्ष के साथ बातचीत कर रहे हैं.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

