ग्वालियर में दिन में बरसी आग

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर| राजस्थान से आ रही गर्म हवा से गर्मी का पारा चढ़ गया। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक होने की वजह से गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी की वजह से दोपहर में घर से कम निकले। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इससे हीटवेव की दस्तक हो सकती है, लेकिन 24 अप्रेल को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। अब गर्मी रफ्तार पकड़ेगी।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

दरअसल जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। इस कारण अरब सागर से नहीं आ रही है। राजस्थान तप रहा है। इस ओर से आने वाली हवा अपने साथ राजस्थान की तपन लेकर आ रही है। शुक्रवार को पश्चिमी हवा 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली, जिससे गर्मी की रफ्तार बढ़ गई। दोपहर 12 बजे के बाद गर्म हवा की वजह से जलन का अहसास हुआ। व्यस्ततम सडक़ों पर लोगों की भीड़ भी कम रही। सूर्य अस्त के बाद भी गर्म हवा चली। मौसम में आए बदलाव से एसी व कूलर चालू हो गए हैं। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे रात में भी गर्मी बढ़ी है।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!