
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अल्प प्रवास पर शनिवार को ग्वालियर पधारे। ग्वालियर विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अगवानी की।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 19 अप्रैल को राजकीय विमान द्वारा भोपाल से ग्वालियर पधारे। कुछ समय रुकने के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैलीकॉप्टर से मुरैना जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये रवाना हुए। विमानतल पर विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, संसाद भारत सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत, निगम सभापति मनोज तोमर सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इस मौके पर संभाग आयुक्त मनोज खत्री, ग्वालियर के आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

