
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। अब लाखों छात्र-छात्राएं बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम (MP Board Result 2024) का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच एक अहम जानकारी सामने आई है जो सभी स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बोर्ड सचिव डॉ. कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेशभर के 52 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की जांच तेजी से चल रही है और अब तक लगभग 60% कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल तक सभी कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। संभावना जताई जा रही है कि मई के पहले सप्ताह में MP Board Result 2024 घोषित कर दिया जाएगा। इस साल 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से एक ही शिफ्ट (सुबह 9 बजे से 12 बजे तक) में आयोजित की गई थी। कुल 16,60,252 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, कक्षा 12वीं में 7,06,475 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दी है। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें सिर्फ भोपाल में ही 103 सेंटर थे।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

