
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। ग्वालियर की कैंसर हिल्स पर बने रेस्टोरेंट आजकल अययाशी का अडडा बनकर रह गये हैं। यहां दिनभर लड़के लड़कियों का जमघट लगा रहता है। एकांत में समय बिताने के लिये कपल यहां पहुंच रहे हैं। रेस्टोरेंट संचालक यह ऐसे कपलों को सभी सुविधायों भी उपलब्ध करा देते हैं। मजे की बात यह है कि यहां बनाये रेस्टोरेंट और कैफे को जगह की किसने परमिशन दी है। जबकि यह क्षेत्र तो वन विभाग और कैंसर अस्पताल के अधीन है। फिर इस क्षेत्र में कैसे रेस्टोरेंट बनकर संचालित हो रहे है, जो कि अययाशी परोस रहे हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
कैंसर हिल्स का अधिकतर क्षेत्र वन विभाग के हिस्से में आता है। वहीं यहां अंचल का बड़ा कैंसर हास्पिटल भी है। पूर्व मंत्री शीतला सहाय ने यहां गरीबों को उचित कीमत पर इलाज मिल सकें इसलिये यहां कैंसर अस्पताल का निर्माण कराया था। इसके अलावा यहां का एरिया ग्रीन जोन में आता है। ऐसे में हिल्स पर रेस्टोरेंट और कैफे का स्थापित होना सवाल पैदा करता है। कैफे और रेस्टोरेंटों की आड़ में संचालकों ने अवैध रूप से यहां कमरें भी बनवाकर सभी सुविधायें उपलब्ध करा रखी है। कैंसर हिल्स पर स्थित रेस्टोरेंट और कैफों में अधिकतर लड़के लड़कियां अपने समय गुजारने पहुंचते है। परिवार तो पहुंचते ही नहीं है। ऐसे में यहां के रेस्टोरेंट और कैफे अययाशी का अडडा बन गये है। यहां लड़के लड़किया या कपल अपने समय एकांत में गुजारने पहुंचते है। संचालकों द्वारा उनको अन्य सुविधायें भी उपलब्ध कराने की खबर है। उन्होंने रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध कमरे भी बनवा लिये है जिसे कपलों को मुहैया कराने की बात सामने आ रही है। ऐसी शिकायतें पुलिस के पास भी पहुंच रही है। हिल्स पर रेस्टोरेंट और कैफों को जगह कैसे एलाट हुई है इसको लेकर भी चर्चा है। क्या यहां जगह कैंसर अस्पताल प्रबंधन और वन विभाग ने उपलब्ध कराई है। या दोनों एक दूसरे के साथ गोटी खेल रहे है। इसका पता नहीं चल सका है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

