मेरी बीवी ब्यूटी पार्लर गई थी, लापता हो गई…, पुलिस तलाश नहीं रही

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| ब्यूटी पार्लर जाने के लिए निकली महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। आठ दिन से महिला का पति उसकी तलाश में दिन रात एक कर रहा है। बीते दिन उसने जनसुनवाई में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से कहा, पत्नी के लापता होने की शिकायत सिरोल पुलिस से की है। खुद सीसीटीवी के फुटेज तलाश कर पुलिस को दिए हैं। उसके बाद भी पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
हुरावली निवासी शैलेन्द्र सिंह ने बताया उनकी पत्नी ब्यूटीशियन का काम सीख रही थी। इसलिए करीब दो महीने से डोंगरपुर में ब्यूटी पार्लर जाती थी। 19 मार्च की दोपहर ब्यूटी पार्लर गईं फिर वापस नहीं लौटीं। शैलेन्द्र के मुताबिक उनकी शादी को नौ साल हो चुके हैं। दो बच्चे भी हैं। मां के बिना बच्चे भी परेशान हैं। सिरोल पुलिस से लगातार मदद मांग रहे हैं, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ है। एएसपी निरंजन शर्मा के मुताबिक शैलेन्द्र की शिकायत के बारे में सिरोल थाने से जानकारी मांगी है और लापता महिला की गंभीरता से तलाश के निर्देश दिए हैं।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!