
राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) का पहली बार आयोजन हो रहा है। जीआईएस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छतरपुर के बागेश्वर धाम आ सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की आधारशिला रख सकते हैं। बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा है। इसकी जानकारी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ही तरफ से दी गई है। हालांकि, अभी पीएमओ की तरफ से बागेश्वर धाम जाने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। bhaskarplus.com
दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का निर्माण करा रहे हैं। पहले चरण में 100 बिस्तर का सभी सुविधाओं वाला अस्पताल बनकर तैयार होगा। इसके बाद इसका विस्तार किया जाएगा। अस्पताल के शिलान्यास का कार्यक्रम 23 फरवरी को होने जा रहा है। इसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होगी। ऐसा माना जा रहा है कि यदि प्रधानमंत्री बागेश्वर धाम जाते हैं तो वह अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद भोपाल आएंगे। जहां, राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अगले दिन 24 फरवरी को सुबह 10 बजे जीआईएस का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित हो रही जीआईएस में 30 देशों के राजदूत और काउंसलर ने आने की सहमति दी है। इसमें कई देशों के निवेश और उद्योगपति भी शामिल होंगे। साथ ही केंद्र सरकार में मंत्री अविश्वनी वैष्णव, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, जीकिशन रेड्डों को भी निमंत्रण भेजा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई मंत्री और उद्योगपति मुलाकात कर सकते है। इसके बाद प्रधानमंत्री 12 बजे भोपाल से रवाना हो जाएंगे।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

