दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। श्री कुलस्ते ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी पर सोनिया जी ने टिप्पण्री कर न सिर्फ देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा को तार-तार किया है, बल्कि भारत की पहली महिला जनजातीय राष्ट्रपति का अपमान कर कांग्रेस की असली मानसिकता को पुनः उजागर किया है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता बार-बार महिला और जनजाति बंधुओं को अपमानित करने का मौका ढूँढ़ते हैं। इस अत्यंत निंदनीय बयान के लिए कांग्रेस पार्टी, सोनिया गांधी और पप्पू यादव को देश की जनता और राष्ट्रपति जी से तत्काल माफी मांगनी चाहिए।

