नशे में धुत युवक ने दो युवतियों से की मारपीट, एक-दूसरे को झाड़ू से पीटा

ग्वालियर| मुरार थाना क्षेत्र के सराफा बाजार में शराब के नशे में धुत एक युवक ने दो लड़कियों के साथ मारपीट की. युवक ने लड़कियों के साथ गाली-गलौज भी की. किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक कितनी बेरहमी से युवतियों के साथ झाड़ू से मारपीट कर रहा है. पीड़ित युवतियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.