मकर संक्रांति मिलन समारोह आयोजित

ग्वालियर। खेरिया मोदी मोड़ पर श्री कृष्णा मैरिज गार्डन में श्री कृष्ण योग पीठ गोविंद मठ वृंदावन संस्था द्वारा मकर संक्रांति मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव, पूर्व विधायक रामवरण सिंह गुर्जर, पूर्व निगम सभापति गंगाराम बघेल, पूर्व अध्यक्ष जीडीए रविंद्र सिंह राजपूत, भाजपा नेात राजेश महोबिया उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक सोनू बघेल हीरी, संस्था के अध्यक्ष सोनू यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश यादव एवं आभार देवेंद्र गुर्जर ने किया।