कांग्रेस से भाजपा में आए वन मंत्री हारे

मध्य प्रदेश की विजयपुर सीट पर कांग्रेस से भाजपा में वन मंत्री रामनिवास रावत हार गए। बुधनी विधानसभा सीट पर भाजपा कैंडिडेट रमाकांत भार्गव 6 हजार से ज्यादा वोटों आगे हैं। बुधनी सीट से शिवराज सिंह चौहान 5 बार विधायक रहे थे। उन्होंने सांसद बनने पर यह सीट खाली हुई थी।

मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी ने यहां से मंत्री रामनिवास रावत को टिकट दिया था। कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा ने उन्हें सात हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया। चुनाव को लेकर आधिकारिक परिणाम आना अभी बाकी है। उधर भाजपा ने रिकाउंटिंग की मांग की है।