जिला शिक्षा कार्यालय बदहाल, कुर्सी पर अधिकारी नहीं, चैंबर पर डले हैं ताले

,ग्वालियर। ग्वालियर जिले के अंतर्गत शामिल तमाम गावों सहित शहरी स्कूलों के एक मात्र शिक्षा कार्यालय का हाल बड़ा ही खराब है। कोई सामान्य व्यक्ति अगर शहर में आए और किसी से पूछ कर जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचना चाहे तो सुबह से शाम हो जाएगी, लेकिन आसानी से वो जिला शिक्षा कार्यालय को खोज नहीं सकता। अगर मान लाे कैसे भी कर के कार्यालय तक पहुंच भी जाए तो अधिकारियों की कुर्सियों पर सिर्फ तौलिया सूखती मिलेंगी। कुछ अधिकारियों के चैंबर खाली पड़े होंगे वहीं जिला शिक्षा अधिकारी के चैंबर पर मोटा सा ताला लटका मिलेगा।

naidunia_image
शिक्षा कार्यालय में बांए हाथ की ओर सीढ़ियां हैं जो जेडी कार्यालय की ओर जाती हैं। इनके पास भारी मात्रा में कबाडा पसरा हुआ है। जिसमें पुरानी खाट, झाड़ू और चाय के गिलास पड़े है। न कोई डस्टबिन है जिसमें कुछ कचरा डाला जा सकता। जेडी आफिस में बने उप संचालक के चैंबर में कुर्सी पर तोलिया मिली । जिस सीट पर उप संचालक हरिओम चतुर्वेदी को बैठा होना चाहिए उस कुर्सी क्या पूरे चैंबर में कोई नहीं था। काफी समय इंतजार करने के बाद लोग परेशान होकर जाते रहे। अधिकारी के गेट पर ताला लटक रहा था। जिले के शिक्षा अधिकारी के बतौर डीईओ अजय कटियार को अपने चैंबर में अधिक से अधिक समय बिताना चाहिए। लेकिन वह अक्सर अपने चैंबर से गायब ही रहते है। गोविंद पुरी से सिरौल आते हुए कहीं भी किसी प्रकार का ऐसा बोर्ड नहीं है जिस पर यह स्पष्ट अंकित हो कि जिला शिक्षा कार्यालय का रास्ता कहां है। जिस मोड़ से जिला शिक्षा कार्यालय के लिए जाते हैं वहां भी ऐसा कोई भी बोर्ड नहीं है जो कार्यालय का रास्ता बताता हो। बता दें भवन के भीतर बने शौचालय भी बड़ी चिंताजनक स्थिति में है।