ग्वालियर जिले का लक्ष्य हम सबको मिलकर पूरा करना है: अभय चौधरी

ग्वालियर । भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान को गति देने हेमू कालानी मंडल के सदस्यता अभियान में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मी नारायण मंदिर अनूप उदैनिया की दुकान से दानाओली चौराहा चौराहे तक तथा वार्ड क्रमांक -40 के छत्री बाजार, गणेश मंदिर के पास सदस्यता अभियान चलाया गया।  इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ गली-मोहल्लों में आमजनों से संपर्क कर नवीन सदस्य बनाए।
इस दौरान अभय चौधरी ने कहा कि संगठन पर्व अन्य पर्वों की तरह है। इसे उत्साह एवं उल्लास से मनाते हुए भाजपा की सदस्यता कराएं। ग्वालियर जिले का लक्ष्य 1.5 लाख का है, जिसे सबको मिलकर पूरा करना है। कार्यकर्ता जब काम करता है तो इतिहास बनता है। कार्यकर्ता संकल्पित हो तो ग्वालियर जिला सदस्यता अभियान में मप्र में नंबर1 पर आ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और समृद्ध भारत बनाने के उद्देश्य से भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को सर्वव्यापी बनाने के लिए कार्यकर्ता नए सदस्य बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का सदस्य बनने व बनाने का सौभाग्य हम सबको प्राप्त हुआ है। ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाने घर-घर मोहल्लों में पहुंचकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 25 सितंबर को समाप्त होने जा रहा है। इस उद्देश्य को लेकर कार्यकर्ता प्रत्येक मोहल्ला, गली-गली में हर घर के दरवाजे तक पहुंचे और आम लोगों को पार्टी से जोड़ें।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हेमू कालानी मंडल द्वारा  23 सितंबर को वार्ड क्रमांक -39 के ढोलीबुआ का पुल पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं संस्था प्रभारी विनय जैन, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विवेक जोशी, हमीर सिंह पटेल, मंडल सदस्यता प्रभारी अशोक साह, पार्षद संजीव पोतनीस, अजय तिवारी, अनूप उदैनिया, सतीश साहू, जितेंद्र गुर्जर, भूषण नारले, रामदास मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।