एमआईटीएस डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बने ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर। एमआईटीएस को मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन  भारत सरकार द्वारा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा दिये जाने के बाद  नई दिल्ली में  सिंधिया इंजीनियरिंग कॉलेज सोसायटी की मीटिंग में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सर्वसम्मति से कुलाधिपति की जिम्मेदारी दी गयी है।
संस्थान के जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने हॉर्वर्ड और स्टैनफोर्ड जैसे विश्वविद्यालयों से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। उनका विजन एमआईटीएस  को नये आयाम प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय के कुलगुरु डा आरके पंडित ने बताया कि एमआईटीएस की उतरोत्तर उन्नति देखते हुए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया है, हम सभी ये प्रयास करेंगे कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय तकनीकी शिक्षा में अपना उच्च मुकाम स्थापित करे। हाल ही में एमआईटीएस ने नेक की ए डबल प्लस ग्रेडिंग प्राप्त की। कई कोर्स को ऐन बी ए का एक्रेडिटेशन मिला। संस्थान ने ऐन ई पी2020 के लगभग सभी प्रावधानों को फ्लेक्सिबल करिकुलम के माध्यम से स्थापित किया। आजएमआईटी  एस  बी टेक की 17 ब्रांचों एवं बी आर्क जैसे अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में शिक्षा प्रदान कर रहा है। यहाँ इमर्जिंग एरिया की  एआई, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, आईओटी, कंप्यूटर साइंस एवं डिजाइन, कंप्यूटर साइंस एवं बिजनेस सिस्टम जैसे डिमांडिंग कोर्सेज तथा कई उच्च गुणवत्ता वाले एम टेक कोर्स, एमसीए एवं एमबीए संचालित होते हैं। यूनिवर्सिटी में लगभग 8 हजार छात्र छात्राएँ अध्यनरत है।