
ग्वालियर। वाह री स्मार्ट सिटी, ये कैसा सड़क निर्माण कार्य? देखते ही देखते रोड बैठ गई और बड़ा गडढा हो गया। गडढे को देखने लोगों की भीड भी उमड़ पड़ी। इससे साफ दिखाई पड़ता है सड़क निर्माण की क्या गुणवत्ता है और कितना भ्रष्टाचार हुआ है।
हम बात बात कर रहे है ग्वालियर स्मार्ट सिटी की। स्मार्ट सिटी किस प्रकार से सड़क निर्माण कार्य करा रही है इसका जीता जागता उदाहरण आज देखने को उस समय मिला जब जनक हास्पीटल के पास नई बनी सड़क धंस गई और गहरा गडढा हो गया। हालांकि अभी मानसून की एक ही बारिश गत रोज हुई है उसके बाद इस रोड का क्या हाल हुआ है यह सबके सामने है। अगर इस तरह स्मार्ट सिटी द्वारा सड़कों का निर्माण कार्य कराया जायेगा तो यह तो सिर्फ नमूना है आगे क्या होगा यह आप समझ ही सकते है। गडढा इतना गहरा और बड़ा है अगर कोई वाहन इसकी चपेट में आयेगा तो उपर वाला ही मालिक है। क्योंकि स्मार्ट सिटी के लिये शायद किसी की जान मायने नहीं रखती। ठेकेदार ने किस गुणवत्ता के साथ काम किया है यह साफ देखा जा सकता है। लगता है रोड निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है तभी तो गुणवत्ता के साथ समझौता हुआ है। स्मार्ट सिटी को सड़कों की गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा, नही तो बनी बनाई सडकें इसी तरह धंसती जायेगी….
ये कैसी स्मार्ट सिटी?, जनक हास्पीटल के पास रोड धंसी, बड़ा गडढा हुआ

