
लोकसभा चुनाव के बाद राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कार्यालय से ही प्रशासनिक सर्जरी शुरू कर दी है। दो भारतीय प्रशासनिक सेवा और पांच राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए है। मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव आईएएस अधिकारी प्रीति मैथिल को श्रम विभाग मेंअपर सचिव बनाया गया है। वहीं, श्रम विभाग में उप सचिव आईएएस वीरेंद्र कुमार को नीवन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभा में उप सचिव पदस्थ किया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार की सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए है। इसमें मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव कमल सोलंकी को स्कूल शिक्षा विभाग का उपसचिव बनाया गया है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय में ही उपसचिव वंदना मेहरा को सामान्य प्रशासन विभाग में उपसचिव पदस्थ किया है। इसके अलावा परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री के विशेष सहायक आशीष कुमार पांडे को मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव, प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय में उप प्रमुख राजस्व आयुक्त श्रीलेखा श्रोत्रीय को मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव और भोपाल में संयुक्त कलेक्टर आशुतोष गोस्वामी को मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव पदस्थ किया गया है।

