
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का आज बुधवार को जन्मदिन है। जन्मदिन पर उनको पूरे देश सहित ग्वालियर चंबल अंचल से बधाईयां मिल रही है। नरेन्द्र सिंह जैसे लोग बिरले ही होते है, जो राजनीति को सिर्फ जनसेवा का माध्यम बनाकर उस पर चलते है। इसलिए ही कहा जाता है कि हर कोई नरेन्द्र सिंह नहीं होता।
नरेन्द्र सिंह तोमर मुरैना जिले के पोरसा तहसील के निवासी हैं। उनका पुश्तैनी घर आज भी मुरैना जिले के आरेठी गांव में स्थित है। ग्वालियर के आर्यनगर, मुरार में 12 जून 1957 को मुंशी सिंह तोमर और शारदा देवी के यहां बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकार का जन्म हुआ। आरेठी गांव में उनके परिवार की आराध्य देवी आसमानी माता का मंदिर है, जहां हर शुभ कार्य से पहले उनके परिवार द्वारा पूजा की जाती है। गांव में उनके समर्थक तो उनके जन्मदिन को हर साल त्योहार की तरह मनाते हैं।
बीजेपी युवा मोर्चा से राजनीतिक करियर की शुरुआत करने के बाद श्री तोमर 1998 में पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। देखते ही देखते ही वो पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार बन गए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कई बार मध्य प्रदेश में पार्टी की सरकार भी बनवाई। केंद्र में बीजेपी सरकार बनते ही मोदी कैबिनेट ने उन्हें दोनों बार मंत्रालय का हिस्सा बनाया। वहीं अब वर्तमान में श्री तोमर मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष है।
1979-80 में मुरार कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में करियर शुरू करने के बाद 1983 से 1987 तक ग्वालियर नगर निगम के पार्षद रहे। इस दौरान 1980 से लगातार ग्वालियर में खेल संस्थान के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। आज नरेद्र सिंह को उनके जन्मदिन पर भास्कर प्लस न्यूज पोर्टल पर हार्दिक शुभकामनायें देते हुये उनके उज्जवल और स्वस्थ्य जीवन की कामना करता है।

