भारत सिंह कुशवाह के जनसंपर्क में उमड़े कार्यकर्ता, बंसल मेडीकल पर हुआ स्वागत


ग्वालियर। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने आज दक्षिण विधानसभा में जनसंपर्क कर आम लोगों से समर्थन मांगा। श्री कुशवाह का जनसंपर्क नया बाजार कंपू स्थित भाजपा नेता स्व. राजकुमार बंसल के बंसल मेडीकल से शुरू हुआ। यहां भाजपा जनसेवक धीरज राजकुमार बंसल और पंकज राजकुमार बंसल ने उनका जोरदार स्वागत किया।


भारत सिंह का जनसंपर्क नया बाजार से शुरू होकर दौलतगंज, दही मंडी आदि क्षेत्रों तक हुआ। जनसंपर्क में बड़ी संख्या में भाजपाई उमड़़े। स्थान स्थान पर भाजपा प्रत्याशी का लोगों ने स्वागत भी किया। जनसंपर्क के दौरान मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चैधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, पार्षद संजय सिंघल, सभापति मनोज तोमर, बृजेन्द्र सिंह जादौन, सुघर सिंह पवैया, सुनील श्रीवास्तव, मनोज भार्गव, विनोद शर्मा, आशुतोष माहेश्वरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।