सिंधिया के समर्थन में मंत्री प्रहलाद पटेल ने विशाल आमसभा को संबोधित किया

गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के अशोकनगर की मुगावली विधानसभा के सहराई मंडल ग्राम खिरिया में भाजपा के  प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया  के समर्थन में मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने विशाल आमसभा को संबोधित किया. इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री  राव ब्रजेंद्र सिंह यादव, जिला महामंत्री रवींद्र लोधी, नरेश ग्वाल, भूपेन्द्र सिसोदिया, कन्हीराम लोधी, मंडल अध्यक्ष रविंद्र नरवरिया, यशपाल यादव  सहित भाजपा के सभी ज्येष्ठ,श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे. आम सभा को भाजपा अशोकनगर के जिला चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने भी संबोधित किया.