Headlines

MP की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत होगी: प्रहलाद पटेल

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने दावा किया है कि प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। कमल खिलेगा। महाकौशल क्षेत्र के बड़े नेताओं में शुमार पटेल ने यह भी कहा कि छिंदवाड़ा में नकुल नाथ का भाग्य ईवीएम में कैद हो चुका है। चार जून को नतीजे आएंगे तो वहां भी इस बार कमल खिलने वाला है।
मंत्री प्रहलाद पटेल ने दावा किया कि पहले दो चरणों में मतदान कम होने की वजह गर्मी और वैवाहिक कार्यक्रम तो थे ही, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वोटर्स की निष्क्रियता भी थी। हमने तो अपने वोटरों से वोट डलवाए, कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकी। प्रहलाद पटेल ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में जबलपुर, रीवा, सागर और नर्मदापुरम में वोटिंग हो गई है। बैतूल की सीट पर तीसरे चरण में मतदान होगा। छिंदवाड़ा समेत पूरे महाकौशल में कमल खिलेगा। छिंदवाड़ा में परिवारवाद समाप्त होगा। वहां के लोगों ने यह तय कर लिया है। जहां तक नतीजों का सवाल है, चार तारीख तक सबको इंतजार करना होगा। मध्य प्रदेश में हमारा लक्ष्य 29 सीटों का है। हमारा मानना है कि हम सभी सीटों पर जीत रहे हैं। देश में भाजपा की सरकार बनेगी। डबल इंजिन की सरकार देश के विकास को रफ्तार देगी।