ग्वालियर। संविधान निर्माता डा भीमराव आंडेबकर जयंती पर प्रदेश के विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार की सुबह फूलबाग स्थित बाबा साहेब की प्रतिमास्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
प्रतिमास्थल पर विधानसभाध्यक्ष के वरिष्ठ नेताओं के प्रवेश करने के बाद भाजपा के चार कार्यकर्ताओं को पुलिस के जवानों ने गेट पर ही रोक लिया। यह चारों कार्यकर्ता भाजपा के चुनाव-चिन्ह का दुपट्टा धारण किये हुए थे। पुलिस के जवानों ने यह दुपट्टा उतरवाकर कार्यकर्ताओं को प्रतिमास्थल पर प्रवेश करने दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बगैर किसी प्रतिरोध के इन दुपट्टों को गले से उतारकर जेब में रख लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने बताया कि बाबा साहेब की जंयती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। किसी भी भाजपा कार्यकर्ता के दुपट्टे पुलिस के उतरवाने जैसा कोई घटनाक्रम प्रतिमास्थल पर नहीं हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता भी चुनाव आचार संहिता का पालन अक्षरशः कर रहे हैं।