शाह बोले- इंडी गठबंधन वाले अपने बेटों को CM और PM बनाना चाहते हैं

गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज प्रदेश के दौरे पर हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने मंडला से भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में सभा को संबोधित किया|
गृह मंत्री अमित शाह ने ने रानी दुर्गावती और भगवान बिरसा मुंडा समेत अन्य सेनानियों को प्रणाम कर अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह जो इंडिया गठबंधन है, उसका सिर्फ एक ही मकसद है, वो है अपने परिवार को आगे बढ़ाना और, मोदी जी देश और लोगों को आगे बढ़ा रहे हैं। शाह ने कहा कि मप्र के 95 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि, 70 लाख लोगों के घरों में पानी पहुंचाया गया है। लाखों माताओं को सिलेंडर दिए गए, आवास दिए गए हैं। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के करोड़ों गरीबों, आदिवासी और जनजातियों के कल्याण के लिए काम किया है। लेकिन, कांग्रेस ने इन्हें सिर्फ छलने का काम किया है। जनजातीय कल्याण मंत्रालय बनाने का काम हमारे नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने किया था। पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा जयती पर गौरव दिवस मनाने का काम किया है। सैंकड़ों एकलव्य स्कूल बनाकर हमनें आदिवासी बच्चों को उच्च शिक्षा तक पहुंचे के लिए नींव डालने का भाजपा ने किया है।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ अपने परिवार वालों को आगे बढ़ाने का काम किया है। नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि ये देश आगे बढ़े। घमंडिया गठबंधन और कांग्रेस वाले चाहते हैं कि उनके बेटे-बेटी आगे बढ़ें। ममता बेनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने चाहती हैं, शरद पवार अपनी बेटी, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। जो लोग अपने बेटे, बेटी और भतीजे का भला चाहते हैं वो कभी आपके बारे में सोच सकते हैं क्या? गरीबों, वंचितों और महिलाओं के बारे में सिर्फ पीएम मोदी सोच सकते हैं। भाजपा आपसे किए गए सभी वादे पूरे करते हुए आगे बढ़ रही है।