नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है। दतिया सीट पर कांग्रेस के दावेदारों के बीच टिकट को लेकर रेस चल रही है। दतिया सीट पर कांग्रेस मंगलवार को उम्मीदवार का नाम घोषित कर सकती है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो कांग्रेस दतिया में पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती की पत्नी शोभा भारती को उम्मीदवार बना सकती है। वहीं, बीजेपी से पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और आजाद समाज पार्टी (ASP) से दामोदर यादव के नाम पार्टी में सिंगल दावेदारों के तौर पर सामने आए हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
2023 के विधानसभा चुनाव में मौजूदा गृह मंत्री को चुनाव हराकर विधायक बने राजेन्द्र भारती को तीन महीने पहले 2 अप्रैल को विशेष जिला न्यायालय, नई दिल्ली ने 3 वर्ष के कारावास और 1 लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई थी। इसके तुरंत बाद विधानसभा सचिवालय ने दतिया सीट को रिक्त घोषित करने की अधिसूचना जारी चुनाव आयोग को पत्र भेज दिया था। अब दतिया में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस राजेन्द्र भारती की पत्नी को उतारकर सहानुभूति के सहारे चुनावी नैया पार करने के लिए नया दांव खेल सकती है। शोभा भारती ने कैमिस्ट्री से एमएसएसी की डिग्री हासिल की है। वे गृहिणी हैं और राजेन्द्र भारती की राजनीति में परिवार को सपोर्ट करतीं हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
कांग्रेस के पैनल में तीन नाम
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, दतिया उपचुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों के पैनल में तीन नाम शामिल हैं। इनमें पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती की पत्नी शोभा भारती, पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह के नाम शामिल हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

