नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
3 जुलाई से शुरू हो रही पवित्र अमरनाथ यात्रा को लेकर शहर के शिवभक्तों में भारी उत्साह है, लेकिन बाबा बर्फानी के दर्शन की राह में सबसे बड़ा रोड़ा रेलवे की वेटिंग लिस्ट बन गई है। एमपी के ग्वालियर शहर से जम्मू-तवी की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों में अभी से पैर रखने की जगह नहीं बची है। जून के आखिरी हफ्ते से लेकर पूरे जुलाई महीने तक जम्मू रूट की ट्रेनों में लगभग नो-रूम की स्थिति बन गई है, यानी अब यात्रियों को टिकट बुकिंग का मौका ही नहीं मिल रहा है और कई ट्रेनों में रिग्रेड के हालात बन चुके हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर से होकर गुजरने वाली और जम्मू जाने वाली मुख्य ट्रेन झेलम एक्सप्रेस में स्लीपर और थर्ड एसी का कोटा पूरी तरह लॉक हो चुका है। यात्रियों का कहना है कि सिर्फ डेली चलने वाली ट्रेनें ही नहीं, बल्कि मालवा एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस जैसी साप्ताहिक (वीकली) और दो दिवसीय ट्रेनों में भी वेटिंग का आंकड़ा काफी पार पहुंच गया है। स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर लोग उमड़ रहे है। लोग इस उम्मीद में सुबह 8 बजे से ही लाइन में लग रहे हैं कि शायद कोई सीट मिल जाए। सबसे ज्यादा मारामारी तत्काल टिकटों को लेकर है। सुबह 10 बजे एसी और 11 बजे स्लीपर का तत्काल कोटा खुलते ही मात्र 2 मिनट के भीतर सभी सीटें फुल हो रही हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

