Headlines

मेले में 100 प्रतिशत RTO  छूट का झांसा देकर शोरूम संचालक कर रहे ग्राहकों को गुमराह

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले में इस वर्ष भी शासन द्वारा वाहनों पर 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट की सुविधा दी गई है, ताकि आमजन को राहत मिल सके और वाहन बिक्री को बढ़ावा दिया जा सके। लेकिन मेले में कुछ वाहन शोरूम संचालकों द्वारा इस छूट को 100 प्रतिशत लिखकर ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा है। वहीं वाहनों में लगने वाली ऐसेसरीज खरीदने के लिए भी ग्राहकों पर दबाव बनाया जा रहा है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्राहक जब शोरूम पर वाहन खरीदने जाता है तो उसे 50 प्रतिशत की जगह 100 प्रतिशत रोड टैक्स छूट के बैनर और पैम्पलेट वहां लगे दिखाई देते हैं जिससे वाहन खरीददार गुमराह हो रहे हैं। इसके बाद जब वाहन खरीदने की बात आती है तो उसे बताया जाता है कि आरटीओ छूट 50 प्रतिशत है और कंपनी द्वारा दिए जाने वाला कंज्यूमर ऑफर 50 प्रतिशत है। इस प्रकार 100 प्रतिशत छूट का लाभ आपको मिलेगा। इसके बाद शोरूम से ऐसेसरीज खरीदने और बीमा आदि करवाने के लिए दबाव बनाया जाता है। इस संबंध में ग्राहकों का कहना है कि इससे मेले की छवि खराब हो रही है और लोगों का भरोसा भी टूट रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग का कहना है कि प्रदेश सरकार ने 50 प्रतिशत रोड टैक्स छूट की घोषणा की है। इस प्रकार से रोड टैक्स में 100 प्रतिशत छूट के बैनर नहीं लगाए जा सकते हैं। अगर कोई ग्राहक आकर हमसे शिकायत करता है तो शोरूम संचालक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही जाएगी।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!