नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
– पीड़ित छात्रों ने बीते 15 दिन में यूजीसी हेल्पलाइन पर 3 शिकायतें दर्ज कराई
ग्वालियर : जीवाजी विश्वविद्यालय में लगातार रैगिंग की शिकायतें आ रही हैं. विश्वविद्यालय प्रबंधन शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा. दिखावे की कार्रवाई होने से रैगिंग करने वालों में भय समाप्त हो चुका है. मजबूर होकर स्टूडेंट्स अब विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) में शिकायतें करने लगे हैं. पीड़ित छात्रों ने बीते 15 दिन में यूजीसी हेल्पलाइन पर 03 शिकायतें दर्ज कराई हैं.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
भोजन को लेकर मारपीट, छात्र ने यूजीसी में की शिकायत 7 फरवरी 2026 को जीवाजी यूनिवर्सिटी के आर्यभट्ट हॉस्टल में छात्र से रैगिंग की शिकायत यूजीसी के पास पहुंची. पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया “वह जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लेने गया था, जहां भोजन के दौरान रोटी लेने को लेकर आर्यभट्ट हॉस्टल में हो रहने वाले फार्मेसी के 8 छात्रों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर वह हॉस्टल में उनके हिसाब से नहीं रहा तो जान से मार देंगे.” हफ़्ते भर पहले आर्यभट्ट हॉस्टल में लॉ के सीनियर स्टूडेंट के साथ फार्मेसी के करीब 8 जूनियर छात्रों ने बेरहमी से मारपीट की थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. इस मामले में की गई रैगिंग की शिकायत पर जांच पूरी हो चुकी है. साथ ही विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 3 छात्रों को सजा भी सुनाई है.
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
कुलसचिव और कुलगुरु ने किया हॉस्टल का दौरा
ये घटना भी तब हुई जब रैगिंग को लेकर आर्यभट्ट हॉस्टल से पहले की दो शिकायते सामने आ चुकी थीं. कुलसचिव ने प्रॉक्टोरिक्ल बोर्ड और एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों के साथ हॉस्टल का निरीक्षण कर छात्रों को इस तरह की गतिविधियां ना करने और ऐसी घटना की जानकारी देने की हिदायत दी. हालांकि इसके बाद फिर घटना हो गई. रैगिंग की नई घटना पर जांच बैठा दी गई है. वहीं रविवार को कुलगुरु प्रो. राजकीमार आर्य ने भी आर्यभट्ट और कैप्टन रूपसिंह हॉस्टल का निरीक्षण कर छात्रों से बातचीत कर समझाइश दी.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

