नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर । उटीला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी की वारदात सामने आई है। शनिवार दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच अज्ञात चोर गैस एजेंसी के बाहर से सिलेंडर उठाकर फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो रविवार को सामने आया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
उटीला गांव निवासी जसवंत जाटव गैस एजेंसी पर सिलेंडर का नंबर लगाने खिड़की पर गए थे। इसी दौरान उनका इंडियन कंपनी का गैस सिलेंडर बाहर रखा हुआ था। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि चोर मात्र 56 सेकंड में सिलेंडर उठाकर मौके से निकल गया। वारदात के दौरान आसपास कोई संदेह नहीं हुआ। जसवंत जाटव जब वापस लौटे तो उनका सिलेंडर वहां नहीं था। आसपास तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस के अनुसार अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान की जा रही है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

