नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| बीड़ी की तलब ने 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान ले ली। बुजुर्ग लाइटर से बीड़ी जला रहा था तभी चिंगारी उसके कुर्ते पर आकर गिरी और चंद मिनट में वह जल गया। बुजुर्ग के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और कंबल डालकर आग पर काबू पाया। साथ ही बुजुर्ग को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बुजुर्ग की सांस थम चुकी थीं। घटना मंगलवार को पान पत्ते की गोठ शीतला माता मंदिर के पास माधौगंज की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास पान पत्ते की गोठ निवासी 70 वर्षीय काशीराम पुत्र मोतीराम कुशवाह मंगलवार शाम सोकर उठे और घर के बाहर बने मंदिर पर जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद उन्हें बीड़ी की तलब लगी तो बीड़ी निकालकर जलाई। इसी समय चिंगारी उचटकर काशीराम के कपड़ों पर गिरी। कुछ ही देर बाद अचानक आग लग गई और उनकी चीख सुनकर परिजन व पड़ोसी वहां पर पहुंचे। आग से घिरे बुजुर्ग पर पानी तथा कंबल डालकर आग बुझाई। आग से झुलसे बुजुर्ग को परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर मृतक का शव पीएम हाउस पहुंचा दिया है। जिस समय हादसा हुआ था, उस समय एक महिला छत पर कपड़े डाल रही थी। उनकी आवाज सुनते ही उसकी नजर उन पर पड़ी, तो आग चेहरे के आस-पास थी, लेकिन कुछ ही देर में आग ने उन्हें पूरा घेर लिया और जब तक परिजन व अन्य लोग पहुंचे, वह काफी झुलस गए थे। माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया कि एक बुजुर्ग की जलने के कारण मौत हो गई है। हादसा पान पत्ते की गोठ का है। प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि बुजुर्ग जब लाइटर से बीड़ी जला रहा था तो यह हादसा हुआ है। शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

